जयराम विद्यापीठ में देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेश से आए श्रद्धालु कर रहे हैं सावन अधिक मास रुद्राभिषेक

जयराम विद्यापीठ में देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेश से आए श्रद्धालु कर रहे हैं सावन अधिक मास रुद्राभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में जाखड़ परिवार ने किया रुद्राभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सावन अधिक मास पूजन के लिए श्री जयराम विद्यापीठ में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूजन के लिए अलग अलग राज्यों सहित विदेश से भी सावन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनहोंने बताया कि वीरवार को डा. सोमवीर जाखड़, डा. प्रीतिका हुड्डा जाखड़ सहित जाखड़ परिवार के अन्य सदस्यों ने सावन अधिक मास का पूजन कर रुद्राभिषेक किया व सर्वकल्याण की कामना की। इससे पहले कल अमेरिका से आए दिवाकर पराशर, ममता पराशर, इंदु, नैना, भुवनेश व श्वेता पराशर ने अधिक मास का सावन पूजन विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया। अमेरिका से आए श्रद्धालुओं ने डा. सरोजिनी जमदग्नि के साथ आकर पूजन किया था।
रुद्राभिषेक करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने बताया कि सावन रुद्राभिषेक अभिषेक का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है क्योंकि शिव भक्तों द्वारा आस्था व भक्ति भाव से किए गए अभिषेक से भगवान भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन में तो भगवान भोलेनाथ की पूजा एवं रुद्राभिषेक से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है। भगवान शिव अपने भक्तों से कभी दूर नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सावन भगवान शंकर को सबसे प्रिय सावन है तो इस समय अपने परिवार के साथ अपने भक्तों के सबसे निकट होते हैं। इस अवसर पर के.के. कौशिक, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में सावन पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन मे दृढ़ निश्चय हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है

Thu Jul 27 , 2023
मन मे दृढ़ निश्चय हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ब्यूरो चीफ : संजीव कुमारी। स्टेट सीनियर व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो ने गोल्ड, तीन ने सिल्वर व तीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। हिसार : 35 वीं हरियाणा स्टेट सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप अंबाला केंट […]

You May Like

Breaking News

advertisement