सांसद नवीन जिंदल के लिए जग ज्योति दरबार में चल रहे अनुष्ठान में जींद से भी श्रद्धालु पहुंचे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

समाज एवं देश के लिए की गई सेवा ही जीवन में महत्वपूर्ण है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : जग ज्योति दरबार में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल के लिए महंत राजेंद्र पुरी द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। अनुष्ठान के दूसरे दिन जींद से सत्त नारायण सरपंच, कुलदीप सिंह, मोहन लाल, दीपक जींद, जोगिंदर बंधन, सुभाष चूड़पुर, महेंद्र भूरा, सुखविंदर सिंह, वेद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महंत राजेंद्र पुरी के साथ हवन में आहुतियां दी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि समाज और देश के लिए की गई सेवा ही जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। समाज सेवा के मार्ग से जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। समाज को नई दिशा दे सकते हैं। समाज में निस्वार्थ भाव से किसी पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना भी परमात्मा की सेवा है। भगवान भी प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि अनुष्ठान का समापन महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर कुलजीत सिंह, नरेश कुमार शर्मा, देव दत्त, मुलखराज, दीवान चंद, अजय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुदगुदी जंक्शन समूह करेगा तिरंगा नवीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Sat Mar 8 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सांसद नवीन जिंदल के लिए तिरंगा गीत कार्यक्रम का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आम नागरिक को अधिकार दिलाने में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल का अहम योगदान है। सांसद नवीन जिंदल के लिए कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement