महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में किया सावन अधिक मास पूजन एवं अभिषेक

महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में किया सावन अधिक मास पूजन एवं अभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान विष्णु के आराध्य श्री शिव हैं और भगवान शिव के आराध्य श्री विष्णु हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के चलते शिव भक्तों द्वारा निरंतर पूजन एवं अभिषेक किया जा रहा है।
वीरवार को महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करने के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से शंकर राव सरनाईक, कैलाश पायघान, दिलीप साबले, प्रकाश लाढ़, दर्शन सिंह व दलबीर सिंह ने सावन अधिक मास पूजन कर मंगल कामनायें की।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन अधिक मास में सावन के सोमवार की भांति ही वीरवार के पूजन का खास महत्व होता है। वीरवार को भगवान विष्णु का पूजन होता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के आराध्य श्री शिव हैं और भगवान शिव के आराध्य श्री विष्णु हैं। ऐसे में सावन अधिक मास में आने वाले वीरवार के दिन किए जाने वाले पूजा-पाठ से भगवान शिव और विष्णु जी, दोनों की ही कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर डा. कुलदीप रस्तोगी, डा. अनन्या, दीप नारायण, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह एवं सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी के साथ महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में किया सावन अधिक मास पूजन एवं अभिषेक

Thu Jul 27 , 2023
महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में किया सावन अधिक मास पूजन एवं अभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान विष्णु के आराध्य श्री शिव हैं और भगवान शिव के आराध्य श्री विष्णु हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : मारकंडा […]

You May Like

Breaking News

advertisement