तिर्वा कन्नौज : सिद्ध पीठ मां चंडी माता मंदिर पहुंचे भक्त महा आरती में शामिल भक्तों ने स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर लगाया भोग

सिद्ध पीठ मां चंडी माता मंदिर पहुंचे भक्त महा आरती में शामिल भक्तों ने स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर लगाया भोग।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन क्षेत्र के सकतपुर गांव के सिद्ध पीठ मां चंडी माता मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भक्ति भाव से मां की आराधना कर पूजा अर्चना की। नवरात्र के पंचम दिवस पर मां चंडी मां भगवती के रूप में विराजमान रहती हैं। माताएं बहने कन्याओं ने मंदिर पहुंचकर मां की आरती गाकर मां को भोग लगाया। भक्तों का धीरे-धीरे मंदिर पर तांता लग गया। भक्ति भाव से मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की।

गांव के बाहर सिद्ध पीठ मां चंडी माता मंदिर पर भक्तों ने भक्ति भाव से मां के भजन गाकर मां को मनाया गया। नवरात्र के पावन पर्व पर नौ देवियों को सच्चे मन से याद कर उनकी प्रार्थना की । पंचम दिवस पर मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। शांति देवी , शांति , प्रमिला तिवारी, आरती ,खुशी ,गुड़िया, शिखा , गुड्डन , शशिमुखी , अरुणा , सहित कई कन्याएं माताएं मंदिर परिसर में उपस्थित रही।

दैनिक भास्कर संवाददाता ने गांव की आरती देवी से बात की तो बताया नवरात्र के द्वितीय दिवस पर मां भगवती ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा की जाती है। मां भगवती को आज के दिन चीनी का भोग लगाया जाता है। मां को शक्कर चीनी का भोग प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि, ऐसा करने से मनुष्य दीर्घायु होता है ।इसकी उपासना करने से मनुष्य में तप, त्याग, सदाचार आदि की वृद्धि होती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज : बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत , मचा कोहराम

Wed Apr 6 , 2022
बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत , मचा कोहराम अवनीश कुमार तिवारी हसेरन। क्षेत्र के देहकापुरवा गांव मे बीमारी के चलते उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। देहकापुरवा गांव मे […]

You May Like

advertisement