भगवान श्री गणेश की पूजा में लीन, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु

भगवान श्री गणेश की पूजा में लीन, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत जगन्नाथ पुरी कर रहे गणपति के भजनों का गुणगान।

कुरुक्षेत्र, 3 सितम्बर : गणेश महोत्सव को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में काफी धूम है। भक्ति में लीन गजानन भक्तों का उत्साह बस देखते ही बन रहा है। ऐसे में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता है। मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भी हर वर्ष की भांति भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणेश के भजनों का गुणगान हो रहा है। अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी प्रतिदिन श्री गणेश पूजन के साथ गणपति के भजनों का गुणगान कर रहे हैं। इस मौके पर संगीतमय भजनों से श्रद्धालु झूमने पर मजबूर होते हैं। जब भजन होते हैं तो श्रद्धालु नाचने भी लगते हैं। पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। शनिवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर यजमान के तौर पर जसविंदर राम, अदिति गागट एवं पूजा रानी ने पूजन किया व आरती की। मंदिर स्वामी गौरव, स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीता राम, मयूर गिरि, अनिल गुप्ता, अभिषेक भारद्वाज, सुरेश चंद, मानव, राजीव, हरी गुप्ता, बिल्लू पुजारी आदि मौजूद रहे।
भगवान श्री गणेश का पूजन करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बाल-बाल बची यात्रियों की जान,पहाड़ी से टकराकर खाई में लुढ़की बस,पेड़ में फंसने से बची यात्रियों की जान,

Sat Sep 3 , 2022
नैनीताल: ज्योलीकोट क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई (bus accident in Jyolikot area Nainital) है। इस हादसे में 6 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना (Several people injured in bus accident)है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराई और फिर खाई में […]

You May Like

Breaking News

advertisement