श्रद्धालुओ ने छट पर्व से पूर्व ब्रह्मसरोवर का जायजा लिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सोमवार से शुरू होगा छठ पर्व।

कुरुक्षेत्र,6 नवम्बर :- छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान ने शनिवार को कार्यकारिणी सहित 11 वें छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर का जायजा लिया। ब्रह्मसरोवर के घाटों की साफ – सफाई में एक तरफ ना होने पर असंतोष जताया व कुरुक्षेत्र प्रशासन से मांग की कि छठ पूजा बिहार व उत्तरप्रदेश के लोगो का प्रमुख त्योहार है जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों में बहुत आस्था है । संतोष पासवान ने जिला प्रशाशन व केडीबी प्रशासन से मांग की है कि पूर्वांचल समाज के लोगो की आस्था को देखते हुए दोनों तालाब में पानी भरवाया जाए जिससे कि सभी श्रद्धालु अपने विधि-विधान से पूजा कर सके और न ही उन्हें किसी दिक्कत का सामना करना पड़े। उन्होंनें छठ पूजा महोत्सव- 2021 को लेकर सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां लगाई । छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में उत्साह है। पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि को की जाती है। छठ पूजा के पहले दिन चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय किया जाता है। ऐसे में छठ पर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा व पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया कि छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय होता है। नहाय-खाय सोमवार,8 नवम्बर को है। विद्वानों के अनुसार इस दिन सूर्योदय सुबह 6:50 बजे और सूर्यास्त शाम को 5:34 बजे होगा। व्रत रखने वाली महिलाएं सराेवर में सुबह स्नान करेंगी। वहीं, दूसरे दिन खरना व्रत रखा जाएगा। संतोष पासवान ने बताया कि दूसरे दिन खरना व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:51 बजे और सूर्यास्त शाम को 05:33 बजे होगा। तीसरा दिन छठ पूजा के पर्व का महत्वपूर्ण दिन होता है।यह मुख्य दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार, 10 नवम्बर को है। इस दिन ही छठ पूजा होगी। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्याेदय 6:52 बजे और सूर्यास्त शाम 5:32 बजे होगा। संतोष पासवान ने बताया कि चौथे दिन छठ पर्व का समापन होगा। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाएगा। छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 10 नवम्बर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:53 बजे और सूर्यास्त शाम 5:31 बजे होगा। पासवान ने बताया कि छठ पर्व पर कोरोना महामारी को लेकर सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा।इस अवसर पर कुरुक्षेत्र, कैथल,ढांड,शाहाबाद,बराड़ा, तरावड़ी, नीलोखेड़ी,अंबाला, करनाल व असंध के प्रतिनिधियों सहित ढांड के प्रधान सर्वेश राय, कैथल के प्रधान गौरी शंकर,बराड़ा के प्रधान दिनेश कुमार ,नीलोखेड़ी के प्रधान रवि पासवान, लाडवा के प्रधान बद्री पासवान, बाबैन के प्रधान गोकुल, अंबाला के प्रधान रामचंद्र , शाहाबाद से शिवकुमार,तरावड़ी के प्रधान सुशील पोदार, पिपली के प्रधान विमल शाह ,रतगल से संतोष शर्मा व ब्रह्मानंद शर्मा, कुरुक्षेत्र से विशेष रूप से अजय पासवान , ओमप्रकाश , कैलाश चौधरी,विनोद पासवान, अर्जुन पासवान, संतोष शर्मा, आकाश चौहान व मनोज यादव आदि प्रतिनिधि शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुआ खेलते 14 को गिरफ्तार किया...

Sat Nov 6 , 2021
अयोध्या:——–सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अलग-अलग स्थानों से कुल 14 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के कुशल […]

You May Like

advertisement