कुरुक्षेत्र से प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे भक्तों ने किया संकीर्तन व भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का उदघोष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

जयराम आश्रम शिविर प्रयागराज में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के सान्निध्य में हुआ विशेष हनुमत पूजन।

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की श्री जयराम विद्यापीठ से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री जयराम आश्रम शिविर प्रयागराज में पहुंचे। इस मौके पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में विशेष हनुमत पूजन किया। यह पूजन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया गया। भक्तों ने पूजन उपरांत भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का उदघोष करते हुए बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ भजन संकीर्तन किया। ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया श्री जयराम संस्थाओं में तो कोई भी धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का आहवान कर विधिवत हनुमत पूजन किया जाता है। वीर हनुमान की कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि वीर हनुमान जी की भक्ति से तो आत्मबल मिलता है। जो हर विपत्ति में शक्ति, सहारा व साथ देता है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आजकल तो प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है तथा यहां तो भगवान श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है। प्रयागराज में तो लेटे हुए भगवान श्री राम भक्त बड़े हनुमान जी के अद्भुत, अलौकिक, अनुपम एवं दिव्य दर्शन हैं। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि महाकुंभ में सनातन, भारत की विराट संस्कृति और बेहद संपन्न धर्म एवं अध्यात्म का जीवंत स्वरूप है। प्रयागराज महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। महाकुंभ देश की विविधता को एकता में बांधने का सबसे बड़ा आयोजन है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उजियारी फाउंडेशन द्वारा किया गया सरस्वती पूजन का आयोजन

Wed Feb 5 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बल्लभगढ़ : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उजियारी फाउंडेशन द्वारा बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस पूजन समारोह में बच्चों को सरस्वती पूजा का महत्व बताया गया। सभी बच्चों को प्रसाद में फल का वितरण किया गया। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement