मोगा : कैप्टन
देवप्रिय त्यागी को भाजपा पार्टी में शामिल होने पर किया सम्मानित
आज पंजाब के प्रसिद्ध समाजसेवी देवप्रिय त्यागी को भाजपा में शामिल होने पर भाजपा शहरी मंडल 2 के प्रधान और वार्ड 21 के प्रत्याशी विक्की सितारा और उनकी टीम ने प्रभु श्री राम का स्वरूप भेंट करके सम्मानित किया।
देवप्रिय त्यागी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सभी वार्ड्स में अपने प्रत्याशी उतारेगी और मोगा जिले में रामराज्य कि स्थापना करेगी।
प्रभु श्री राम का चरित्र अगर हम अपने दिल में उतार लेंगे तो समाज का भला अपने आप है जाएगा।
इस मौके पर देवप्रिय त्यागी ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भगवान राम के नारे पर विरोध जताने पर निंदा की। उनका मानना है कि यह बंगाल के मुख्यमंत्री का हिंदुओं के प्रति दुर्भावना का प्रतीक है। ऐसे रावण राज्य का अंत होना बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि कहीं विपक्षी पार्टी भी मोदी या भाजपा विरोध करते करते हिंदू समाज या राम भक्तो को अपना विरोधी ना बना लें।
मोगा शहरी मंडल 2 प्रधान विक्की सितारा ने कहा कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास है और वो हर छोटे बड़े व्यक्ति का दर्द समझते है। उनका मानना है कि भविष्य में भी वो अपने वार्ड 21 की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करते रहेंगे। वो आज भी जनता दरबार लगाकर अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते हैं और करते रहेंगे।
इस मौके पर महामंत्री नानक चोपड़ा अथवा शिव टंडन, विकास गुप्ता, प्रितपाल सिंह, लकी गिल, सती चावला, सनी कंस,ल मोहित कोड़ा मौजूद थे।