देवरिया की बेटी बनी मिस इंडिया, सफलता पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल

देवरिया की बेटी बनी मिस इंडिया, सफलता पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल

ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने मिस इंडिया बनकर इतिहास रच दिया है। दिसंबर माह में ही वह मिस उत्तर प्रदेश बनी थीं। उसकी सफलता पर गांव सहित क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।

बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण से परिवार में जन्मी मान्या देसही देवरिया क्षेत्र के लोहिया इंटर कालेज में इंटर फाइनल की छात्रा हैं। उसके पिता ओमप्रकाश सिंह कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाकर रहते हैं। वहां से वह लोकल में ऑटो चलाते हैं।

पहले वह मुंबई में ऑटो चलाते थे। मान्या की मां मुंबई में रहती हैं। वह एक डिजाइनर हैं। दिसंबर 2020 में मान्या मिस उत्तर प्रदेश चुनी गईं। फिर उसके बाद लॉकडाउन में स्कूल बंद होने की वजह से मुंबई चली गईं। वहां वह मिस इंडिया चुनी गईं। इस बात पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ।जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75

Fri Feb 12 , 2021
लखनऊ।जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75——– अनुसूचित जाति को 16 पद आरक्षित जिनमे 6 पद महिलाओं को आरक्षित पिछड़ी जाति को 20 पद आरक्षित जिनमे 7 पद महिलाओं को आरक्षित महिलाओं को 25 पद आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित ब्लॉक् प्रमुख के लिए कुल […]

You May Like

Breaking News

advertisement