प्रतियोगिता में देवश्री सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 15 एकल आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विभिन्न आयु वर्ग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा व जीते मेडल।

कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : वायर विंग्स एकेडमी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन जनरल सेक्रेटरी पी.सी. तिवारी की देखरेख में हुआ। इस मौके पर जितेंद्र पुंडीर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजडम वर्ल्ड स्कूल की देवश्री सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 15 ऐकल आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। अंडर 13 एवं अंडर 11 आयु वर्ग में परी ने वाणी, अंडर 17 में एवीशी ने इशिका को हराकर गोल्ड मेडल जीता। लड़कियों के डबल ग्रुप मुकाबले में सच प्रीत और सानवी ने गोल्ड जीता। वहीं लड़कों के अंडर 11 में विहान ने पार्थ, अंडर 13 एकम जीत ने प्रणित, अंडर 17 डबल्स में आयुष और गौरव ने निश्चित और आदित्य को हराकर गोल्ड जीता। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रहलाद खंडूजा, कार्यकारिणी सदस्य संजीव चट्टानी, तकनीकी एडवाइजर विवेक शर्मा, अंकित गोयल, शाहाबाद से कोच बलजीत सिंह, इस्माइलाबाद से कोच बलजीत सांगवान एवं पेहवा से कोच अमन ने विशेष योगदान दिया।
प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक नृत्य कार्यशाला में बच्चे दिखा रहे हैं प्रतिभा।

Tue Jul 30 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नृत्य कार्यशाला का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : बच्चों को शिक्षा के साथ संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से हरियाणा कला परिषद द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement