गणपति महोत्सव के उपलक्ष में धर्मवीर शर्मा को किया सम्मानित

गणपति महोत्सव के उपलक्ष में धर्मवीर शर्मा को किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

वार्ड 51 रोहिणी सी के निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा को उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
अजय शर्मा, विनोद कथूरिया, नानक कौशल ने किया धर्मवीर शर्मा का स्वागत।

नई दिल्ली 21 सितंबर : आज रोहिणी सेक्टर 3 स्थित निगम पार्षद कार्यालय में उन्नत भारत संगठन एवं माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं संस्था के ब्लॉक स्तर समिति द्वारा वार्ड 51 रोहिणी सी के निगम पार्षद श्री धर्मवीर शर्मा को उनके क्षेत्र में उत्तम सेवा कार्य के लिए गणेश महोत्सव के उपलक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी केवल कृष्णा टीटू, अजय शर्मा एवं विंनोद कथूरिया का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा ने संस्था के सभी कार्यकारी सदस्यों का धन्यवाद भी किया, और कहा की आज देश में ज़मीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली संस्थाओं की आवश्यकता है। नाथ परिवार की अगुवाई में समस्त भारत की कार्यकारी समिति द्वारा चलाए जा रहे उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट एवं माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट हर स्तर पर संपूर्ण तरपरता से काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा की देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना आज बेहद ज़रूरी है जिसके लिए शर्मा और उनके सभी साथी दिन रात मिलकर कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण आज रोहिणी वार्ड 51सी स्वछता की खुशबु से महक रहा है।
इस अवसर पर आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवासप्ता पखवाड़ा के द्वारा शर्मा ने अपने वार्ड 51 एम सी डी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया सभी कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। उन्होंने संकल्प किया की अपने वार्ड को साफ सुथरा रखना में पूरा सहयोग करेंगे। इसी के नियमित अपने वार्ड में पार्कों से कूड़ा उठाने के लिए निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा ने एक छोटी गाड़ी अपने वार्ड को समर्पित की।
स्वछता यात्रा में निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा जी एवं समस्त एमसीडी कार्यकर्ताओं के साथ उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, अजय शर्मा, विनोद कथूरिया, नानक कौशल एवं करि गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) का अभियान

Fri Sep 22 , 2023
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) का अभियान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) निरंतर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति कर रहा है जागरूक। कुरुक्षेत्र, 21 सितम्बर : आज समाज के बच्चों को जीवन की सही दिशा देने के लिए भारतीय संस्कृति […]

You May Like

Breaking News

advertisement