हैट्रिक लगाने से चूके धर्मेंद्र, गढ़ बचाने में नाकाम हुई भाजपा, नीरज मौर्य ने 15669 वोटों से जीत की दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप हैट्रिक लगाने में चूक गये। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने 15669 वोटों से हरा दिया। तथा काफी समय के बाद आंवला में सपा का खाता खुला है। वहीं बदायूं में भी भाजपा अपना गढ़ बचाने में नाकाम साबित हुई। बदायूं में 2019 में भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जीत दर्ज की थी
बरेली, आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप हैट्रिक लगाने में चूक गये। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने 15669 वोटों से हरा दिया। काफी समय के बाद आंवला में सपा का खाता खुला है। वहीं बदायूं में भी भाजपा अपना गढ़ बचाने में नाकाम साबित हुई। बदायूं में 2019 में भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जीत दर्ज की थी। 2024 के चुनावी 9lपरिणामों में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे बदायूं से प्रत्याशी आदित्य सिंह यादव जीत की ओर हैं। वह 37093 वोटों से आगे हैं। सपा इसे अपनी जीती हुई सीट मानकर चल रही है।

बरेली मंडल की सीटों का हाल :-

बरेली लोकसभा सीट
छत्रपाल गंगवार, भाजपा – 567127
प्रवीन सिंह ऐरन, सपा – 532323
लीड – 34804

आंवला लोकसभा सीट
नीरज मौर्य, सपा – 492515
धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा – 476546
आबिद अली, बसपा – 95630
लीड – 15969

बदायूं लोकसभा सीट
आदित्य यादव, सपा – 479052
दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा – 441959
मुस्लिम खां, बसपा – 92123
लीड – 37414

पीलीभीत लोकसभा सीट
जितिन प्रसाद, भाजपा – 607158
भगवत शरण गंगवार, सपा – 442223
अनीस अहमद खां, बसपा – 89697
लीड – 164935

शाहजहांपुर लोकसभा सीट
अरुण कुमार सागर, भाजपा – 508297
ज्योत्सना गोंड, सपा – 454854
दोदराम वर्मा, बसपा – 73899
लीड – 53443

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव आयोग ने कर दिये पीलीभीत और आंवला के चुनाव परिणाम घोषित

Wed Jun 5 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद वरुण गांधी का विरोध, सिखों की नाराजगी, कुर्मी वोटों में सेंधमारी के बावजूद सीट पर कब्जा कर लिया। बरेली में सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन […]

You May Like

advertisement