आज़मगढ़:नामांकन करने पहुंचे धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल, कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी

नामांकन करने पहुंचे धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल, कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी

आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी है। सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। धर्मेंद्र यादव के साथ समर्थकों के अलावा गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौजूद हैं। वहीं दिनेश लाल यादव के नामांकन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि निरहुआ के नामांकन भोजपुरी सितारों का जमघट लगने वाला है। रोड शो की तैयारी है। फिलहाल कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी है। चौकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

नामांकन के आखिरी मौके पर सपा प्रत्याशी की घोषणा हुई। सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद धर्मेंद्र यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ता पहले ही उनके स्वागत को खड़े नजर आए। बता दें कि बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली ने अपना नामांकन पहले ही कर दिया है। धर्मेंद्र यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। वो एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं से सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के खिलाफ हार मिली थी। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा से था। हालांकि वो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चुनाव हार गए थे। विधानसभा चुनाव में करहल सीट से विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में सितार वादन की विभिन्न शैलियां पर व्याख्यान का आयोजन

Mon Jun 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय में भाषा और संचार कौशल विषय पर कार्यशाला। कुरुक्षेत्र, 6 जून : देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement