भागवत कथा में सुनाई ध्रुव एवं प्रह्लाद की तपस्या

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,13 फरवरी:- खेड़ी मारकंडा स्थित डी डी कॉलोनी के तिरूपति बाला जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अवध गोपाल दास (वृंदावन) ने भक्त ध्रुव एवं प्रह्लाद की तपस्या, नरसिंह, मत्सय अवतार और गजेेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई। मुख्य यजमान मंदिर के संचालक स्वामी जनार्दन दास और अन्य भक्तों ने भागवत पूजन करके कथावाचक को तिलक लगाया।प्रवचनों में बताया गया कि महापुरुषों का संग एवं जीवन चरित्र सदा कल्याणकारी होता है।उन्होंने एक उपकथा के माध्यम से बताया कि राजा परीक्षित के मन में विकार उत्पन्न हो गया। इसीलिए भद्र पुरुष का राजा ने अपमान किया। कलयुग में सत्ता के मद में चूर लोग जीव को जीव नहीं समझते। इसका परिणाम अच्छा नहीं होता।भागवत कथा के बीच-बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।भागवत आरती में संदीप अवस्थी, बृजमोहन, सोहन राणा, राजपाल, धर्मपाल शर्मा, सुभाष गुप्ता,विष्णु अग्रवाल,आरती गर्ग, भविष्य लाल और सुनील सोनी सहित अन्य कॉलोनीवासी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई,जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गई,श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun Feb 13 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र,13 फरवरी : सन्निहित सरोवर स्थित प्राचीन श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में माघ के उपलक्ष्य में करवायी जा रही श्रीमद्भागवत क‌था में कथाव्यास शुकदेव आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग विस्तार से सुनाया। मुख्य यजमानों जय कुमार शर्मा,अरुण शर्मा व वरुण […]

You May Like

advertisement