भागवत कथा में सुनाई ध्रुव एवं प्रह्लाद की तपस्या

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – धर्मवीर, कामाख्या ज्योतिष केंद्र।

कुरूक्षेत्र,5 अप्रैल : नवरात्रों के उपलक्ष्य में सैक्टर 13 हाऊसिंग बोर्ड मंदिर वाला पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्त ध्रुव एवं प्रह्लाद की तपस्या,नरसिंह,मत्सय अवतार और गजेेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई गई।मुख्य यजमान दीवान चंद सुधा,राज अरोड़ा,शिव रतन राणा और सतीश शर्मा परिवार ने भागवत पूजन किया।भागवत प्रवचनों में कथावाचक पंडित कृष्ण शरण शांडिल्य (वृंदावन वाले) ने कहा कि महापुरुषों का संग एवं जीवन चरित्र सदा कल्याणकारी होता है।उन्होंने एक उपकथा के माध्यम से बताया कि राजा परीक्षित के मन में विकार उत्पन्न हो गया। इसीलिए भद्र पुरुष का राजा ने अपमान किया। कलयुग में सत्ता के मद में चूर लोग जीव को जीव नहीं समझते। इसका परिणाम अच्छा नहीं होता।भागवत कथा के बीच-बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।भागवत आरती में पंडित बाबूलाल शुक्ला, हरबंस लाल अरोड़ा, बाबा कामोद दास,शक्ति शर्मा,तरुण खुराना,आशीष गर्ग, अमित गर्ग,राहुल शर्मा, विनोद कुमार, सन्नी चालिया, सुरेखा शर्मा,सोनिया सिंगला, पूजा सरदाना, कांता सुधा, सुचेता सुधा, ज्योति चालिया, गीता सिंगला, आशा कौशल्या शर्मा, सिया सिंगला और सुनीता आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ में हुई माँ कूष्मांडा की पूजा

Tue Apr 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मवीर, कामाख्या ज्योतिष केंद्र। कुरूक्षेत्र,5 अप्रैल : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ में मंगलवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा हुई।कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement