महिलाओ की सुरक्षा के लिये वरदान साबित हो रहा डायल 1091

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये जारी किया गया टोल फ्री नम्बर डायल 1091 वरदान साबित हो रहा है। प्रतिदिन औसतन 8 शिकायतें इस टोल फ्री नम्बर पर मिल रही हैं। जिनका निपटान शीघ्र अति शीघ्र किया जा रहा है और महिलाओं को भी थाना या पुलिस कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पडती। सम्बन्धित थाना/चौंकी से पुलिसकर्मी द्वारा महिला शिकायतकर्ता के घर पर जाकर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने दी।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हरियाणा पुलिस द्वारा टोल फ्री नम्बर 1091 शुरु किया हुआ है। इस टोल फ्री नम्बर पर महिलाओं से सम्बन्धित अपराध की सूचना कोई भी महिला/लडकी किसी भी समय कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकती है। फोन पर महिला से उसका नाम, पता व स्थान पूछा जाता है। सम्बन्धित थाना/चौंकी से पुलिसकर्मी महिला शिकायतकर्ता के घर पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करके शिकायतकर्ता की परेशानी को समय व मौके के अनुसार हल करते हैं। प्रतिदिन 1091 नम्बर पर मिली शिकायतों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।
पुलिस टीम तथा शिकायतकर्ता महिला से भी फीडबैक लिया जाता है : प्रकाश कौर।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कौर ने बताया कि 1091 पर आई शिकायतों पर तुरन्त सज्ञांन लिया जाता है। महिला द्बारा बताये गये पते पर सम्बन्धित थाना/चौंकी से पुलिसकर्मी को तुरन्त भेजा जाता है और उसके बाद पुलिस टीम तथा फोन करने वाली महिला से भी फीडबैक लिया जाता है। माह जनवरी 2021 से 25 अगस्त 2021 तक 1847 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 1586 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा चुका है। इसके अलावा 261 शिकायतों पर पुलिस कार्यवाही की गई। महिलाएं किसी भी परेशानी में डायल 1091 पर काल करके पुलिस सहायता मांग सकती हैं इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए डायल 112 एमरजेंसी रिस्पोंस सिस्टम की शुरुआत की गई है। महिलांए डायल 112 पर काल करके भी पुलिस सहायता मांग सकती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुदगुदी जंक्शन द्वारा टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित

Mon Sep 20 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरूक्षेत्र, 20 सितम्बर :- गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रविवार सायं गुदगुदी टाईमपास के सदस्य कमल अरोड़ा के निमन्त्रण पर रेड रोड स्थित हारट्रॉन वर्कस्टेशन (साईं इन्फोटेक) में टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने […]

You May Like

advertisement