डीआईजी ने किया जिलेवार पुलिस बल का वितरण, चारों जिलों में तैनात हुए 267 पुलिसकर्मी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : डीआईजी अजय कुमार साहनी ने शनिवार को स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर, दरोगा और मुख्य आरक्षियों का जनपदवार बंटवारा कर दिया। कुल 10 निरीक्षक, 72 उपनिरीक्षक और 185 मुख्य आरक्षियों को रिक्त पदों और जरूरत के हिसाब से जनपदों में भेजा गया है।
सबसे बड़ा लाभ बरेली जिले को मिला है, जहां 6 निरीक्षक, 32 उपनिरीक्षक और 78 मुख्य आरक्षी तैनात किए गए हैं। इससे न केवल थानों की व्यवस्था सुधरेगी बल्कि शहर और देहात में गश्त व जांच व्यवस्था भी मजबूत होगी। शाहजहांपुर को भी अच्छा-खासा बल मिला है। यहां 1 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक और 54 मुख्य आरक्षियों को भेजा गया है। पीलीभीत जिले में 2 निरीक्षक, 9 उपनिरीक्षक और 38 मुख्य आरक्षी तैनात होंगे। वहीं, बदायूं को सबसे कम पुलिस बल मिला है, जहां केवल 1 निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक और 15 मुख्य आरक्षी भेजे गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन नई तैनातियों से न केवल बल की कमी पूरी होगी बल्कि अपराध और कानून-व्यवस्था से निपटने में पुलिस को मजबूती मिलेगी। खासतौर पर त्योहारों और चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस बल का यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। डीआईजी ने साफ किया है कि यह तैनाती जिलेवार रिक्तियों और आवश्यकताओं के हिसाब से की गई है। आने वाले दिनों में भी जहां कमी होगी, वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला-संस्कृति से सजी ‘एक शाम अपनों के नाम’, दिवंगत कलाकारों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sun Sep 21 , 2025
कला-संस्कृति से सजी ‘एक शाम अपनों के नाम’, दिवंगत कलाकारों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर में आयोजित भावपूर्ण कार्यक्रम ‘एक शाम अपनों के नाम’ में दिवंगत कलाकारों की स्मृति को नमन किया गया। कला और संस्कृति से सजी इस संध्या में बड़ी संख्या में […]

You May Like

Breaking News

advertisement