कांग्रेस कार्यक्रम निर्धारण कमेटी का चेयरमैन बनने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का किया गणमान्यजनों ने स्वागत

कांग्रेस कार्यक्रम निर्धारण कमेटी का चेयरमैन बनने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का किया गणमान्यजनों ने स्वागत।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 8 अक्टूबर : हरियाणा कांग्रेस कार्यक्रम निर्धारण कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा का उनके साथियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रविवार को सुबह ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर की सैर के दौरान उनके साथियों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा की हरियाणा में आने वाला समय कांग्रेस का है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। आज पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और आगामी विस चुनाव में भारी बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। थानेसर हल्के की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि थानेसर की जनता ने हमेशा ही उन पर विश्वास जताया है। थानेसर हल्के की जनता ने 1990 में पहली बार उन्हें जीताकर विधानसभा भेजा और इसके बाद तीन बार ओर इस हल्के की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजने का काम किया।
भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा जजपा सरकार से दुखी हो चुकी है। चुनाव से पहले जो वायदे गठबंधन सरकार ने जनता के साथ किए थे। सरकार जनता के किसी भी वायदे पर पूरी नहीं उतरी है। पहले इन्होंने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए और सत्ता में आने के बाद अपनी जेबें भरने में ही लगे रहे। अब प्रदेश की जनता का इस सरकार से मोह भंग हो गया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने वाली है।
सैर के दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत करते उनके साथी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरूक्षेत्र में धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम बरात : विवेक भारद्वाज

Sun Oct 8 , 2023
कुरूक्षेत्र में धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम बरात : विवेक भारद्वाज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : पवित्र नगरी कुरूक्षेत्र में भगवान श्रीराम जी की बरात धूमधाम से निकाली जाऐगी। जिसमें शहर की सभी धार्मिक व समाजिक संस्थाएं व आम जनता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेवा […]

You May Like

advertisement