![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220219-WA0020-1024x768.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गौतम ने कैथल पहुंचकर सौंपी जिम्मेदारी।
कैथल 18 फरवरी :- दिनेश कौशिक को हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा का जिला कैथल का प्रधान बनाया गया है। शुक्रवार को संजोग पैलेस मार्केट में आयोजित एक बैठक में हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गौतम ने उनकी नियुक्ति की। अनिल गौतम ने कहा कि हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा प्रदेशभर में जिला स्तर पर अपनी कार्यकारिणी गठित कर रही है। उसी क्रम में सबसे पहले कैथल में दिनेश कौशिक को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान की अगुवाई में सभा सर्व समाज के हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिनेश कौशिक जिला कैथल के ब्राह्मण युवाओं को संगठित करेंगे और उन्हें समाज सेवा में लगाएंगे। युवा ब्राह्मणों के संगठन की आज के दौर में बहुत जरूरत महसूस की जा रही थी। नियुक्ति के बाद दिनेश कौशिक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वह उस पर खरा उतरेंगे। जल्द ही जिला की कार्यकारिणी की प्रदेशाध्यक्ष से मंत्रणा कर घोषणा कर दी जाएगी। उनका संगठन समाज के युवाओं को मुख्यधारा में लाने का काम करेगा। जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विक्की शर्मा ने कहा कि युवा ब्राह्मण सभा को पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समाज को संगठित करने में युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर नरेश भारद्वाज, अभिजीत जोशी, जितेंद्र शर्मा पौपड़ा, राकेश मुआना, नवीन उत्तराखंड, सुखपाल शास्त्री, केसा राम प्योदा, मोनू नंबरदार बरटा, जोगीराम शर्मा, अनिल शर्मा प्रदीप कौशिक देबन, मौजूद रहे।
जिला प्रधान बनने पर युवाओं ने किया दिनेश कौशिक का स्वागत साथ में है युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल गौतम,