![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220531-WA0069-1024x462.jpg)
रिपोर्ट पद्माकर पाठक
हीरापट्टी दर्पण डायग्नॉस्टिक पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा- आजमगढ़ के पास उपचुनाव में मौका खुद के लिए वोट करने का, तभी होगा विकास
आजमगढ़ अपने दौरे पर पहुंचे भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आगामी उपचुनाव में अपने प्रत्याशी होने को लेकर संकेत दिए। हालांकि उन्होंने कहा कि वह यहां पर आए हैं कि आखिर आजमगढ़ के लोगों को के मन में क्या चल रहा है यह पता चले। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों को इस बार तय करना है कि वह जाति के लिए वोट वोट कि धर्म के लिए देंगे या किसी नेता के लिए देंगे या आजमगढ़ के लिए देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आजमगढ़ के लोग आजमगढ़ के लिए वोट देने के लिए कमल का बटन दबाएंगे। दिनेश लाल यादव निरहुआ शहर के हीरा पट्टी स्थित दर्पण डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचे थे। वहां से बातचीत के बाद जनपद का दौरा करते हुए वह बनारस के लिए निकल गए। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव को एक बार फिर निशाने पर लिया। कहा कि उन्होंने आजमगढ़ के सांसद की सीट छोड़ दी और विधानसभा में विपक्ष का नेता बनना पसंद किए। वही आजमगढ़ के लोगों को उन्होंने कहा कि वह किसी का भी इतना मन ना बढ़ाएं कि वह अपने आपको निश्चित मान ले कि उसको जीतना है चाहे वह आजमगढ़ आए या ना आए। इससे आजमगढ़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और उनका गृह जनपद गाजीपुर हमेशा वर्तमान सरकार के विरोध में चुनाव जीताया है जिसके चलते यह दोनों जनपद बहुत ही पिछड़े हैं। इस बार आजमगढ़ के लोगों को मौका है कि वह आजमगढ़ के विकास के लिए वोट दें। प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है। केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है। दोनों सरकारों के रहने से आजमगढ़ में बीजेपी की सीट जीती तो यहां का विकास होगा। वहीं उन्होंने योगी सरकार पर कहा कि यह गरीबों की सरकार है। अखिलेश यादव की टीका टिप्पणी से बीजेपी को ही फायदा मिलेगा। वह अच्छे से काम करेगी। सुनते हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने क्या कहा।