अग्रवाल वैश्य समाज के दिनेश सिंघल लाडवा विधानसभा अध्यक्ष एवं उमेश गर्ग शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : अग्रवाल वैश्य समाज कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश सिंघल को लाडवा विधानसभा अध्यक्ष एवं उमेश गर्ग को शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कुरुक्षेत्र के सभी चारों विधानसभा में थानेसर व पिहोवा विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति पहले हो चुकी थी। शेष 2 विधानसभा की नियुक्ति आज की गई। नवनियुक्त दोनों विधानसभा अध्यक्षों नियुक्ति पर बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि जल्द की कुरुक्षेत्र में जिला के चारों विधानसभा अध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप सिंगला, जिला महासचिव विजय गर्ग, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, अरविन्द सिंघल एडवोकेट, इत्यादि अग्रबंधु मौजूद रहे।
नवनियुक्त दिनेश सिंघल लाडवा विधानसभा अध्यक्ष एवं उमेश गर्ग शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इस सत्र से करेगा 14 ऑनलाईन कोर्सिज की शुरूआत

Sat Jul 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सभी ऑनलाइन कोर्सिज समय की आवश्यकताओं को देखते हुए किए गए हैं डिजाईनः प्रो. सोमनाथ।ऑनलाईन कोर्सिज आज के समय की मांग : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इस सत्र से 14 ऑनलाईन कोर्सिज की शुरुआत करने जा […]

You May Like

advertisement