![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0088-730x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220227-WA0087-1024x768.jpg)
कोशी आलोक प्रॉडक्शन अंतर्गत रेणु सम्मान समारोह 8 मार्च को, दीपिका चिखिलया होंगी मुख्य अतिथि
संवाददाता, पूर्णिया।
कोशी आलोक प्रॉडक्शन के अंतर्गत आगामी 8 मार्च को होने वाले रेणु सम्मान समारोह-2022 को लेकर एक बैठक रविवार को कलाभवन नाट्य विभाग में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे सीमांचल से विभिन्न विद्याओं से दर्जनों लोगों को सम्मानित किए जाने पर चर्चा की गई। वहीं इस दौरान उपस्थित आयोजक कोशी आलोक प्रॉडक्शन के सुनिल कुमार सुमन ने बताया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी रेणु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को कलाभवन परिसर स्थित सुधांशु रंगशाला में किया जाएगा, चुंकि 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है, इसलिए इस दिन पूरे देश में लोगों के दिलों में अपना स्थान बनानेवाली रामायण में सीता माता की भूमिका अदा करने वाली प्रख्यात दीपिका चिखलिया के हाथों सम्मानित किया जाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक परामर्श समिति का भी गठन किया गया है। इस समारोह में खेल, कला, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, पत्रकारिता आदि विभिन्न जगत के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाना है। बैठक में सुनिल कुमार सुमन, विश्वजीत कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नंदकिशोर नंदु, अजित कुमार सिंह बप्पा, एमएन बादल, एमएच रहमान, गोविंद कुमार दास, अंजनी श्रीवास्तव, शिवाजी राम राव, राज रोशन, मिथिलेश राय, त्रिदीप शील, चांदनी शुक्ला, हरिश राय आदि उपस्थित थे।