पिहोवा से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा होगी शुरू : विश्राम कुमार मीणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

रोडवेज विभाग ने अरुणाय अस्पताल व कटरा के लिए बस सेवा को किया आरम्भ
कटरा के लिए पूंडरी से 5:20 बजे, पिहोवा से 6 बजे और कुरुक्षेत्र से 7 बजे रवाना होगी रोडवेज बस।

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस सेवा से श्रद्धालु रोजाना कटरा तक आराम से यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज विभाग ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा के निर्देश और नागरिकों की मांग को देखते हुए कटरा और अरुणाय अस्पताल के लिए सीधी बस सेवा को आरम्भ किया गया है।
उन्होंने कहा कि कटरा के लिए जाने वाली बस सुबह 5:20 बजे पूंडरी से चलकर 6 बजे पिहोवा और 7 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। इस बस की रात को 2 बजे पूंडरी के लिए रवानगी की जाएगी। इस रूट के लिए दो बसों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों रुटों के लिए नागरिकों की बसों को चलाने के लिए मांग को रखा था। इसी मांग को पूरा करने के लिए विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने पिहोवा में हुई समीक्षा बैठक के लिए निर्देश दिए थे।
उन्होंने कहा कि पिहोवा से थानेसर वाया सीएचसी अरुणाय, तलहेडी, सुरमी, बखथला के लिए शुरू की गई। इस रूट पर पिहोवा से सुबह 7:30 बजे, 11 बजे, दोपहर 2:50 बजे थानेसर के लिए वाया सीएचसी अरुणाय, तलहेडी, सुरमी, बखथला के लिए चलाया जाएगा। इस रुट पर थानेसर से सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजे और सायं 4 बजे पिहोवा के लिए वाया बखथला, सुरमी, तलहेडी, सीएचसी अरुणा के लिए चलाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मिला आउटस्टेंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड

Tue Feb 10 , 2026
उच्च शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानितनई दिल्ली में आयोजित 15वें इंडिया एजुकेशन समिट 2026 कार्यक्रम में मिला अवार्ड। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित)9 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को भारतीय एजुकेशन नेटवर्क द्वारा 07 फरवरी 2026 नई […]

You May Like

advertisement