आमजन की हर समस्या पर कलेक्टर की सीधी निगरानी

जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान कर सुचारू की गई की जल निकासी व्यवस्था

बलरामपुर, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में मानसून के दौरान जलभराव की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत राजपुर के अग्रसेन भवन के समीप अज्ञात द्वारा नाली को बंद कर दिए जाने के कारण क्षेत्र में वर्षा का पानी जमा हो रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत राजपुर की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नाली में बने अवरोध को हटाया और पूरी नाली की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया। जिससे क्षेत्र को जलभराव की समस्या से राहत मिली।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में वर्षा ऋतु के दौरान नालियों, नालों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित निगरानी और साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
नागरिकों से अपील की गई है कि नालियों में कचरा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न करें ताकि प्रशासन और आमजन के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त नगर के निर्माण का लक्ष्य प्रभावी रूप से साकार किया जा सकता है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर  के नेतृत्व में भविष्य की जल सुरक्षा की ओर बढ़ता बलरामपुर

Mon Jul 13 , 2026
जिलेभर में बने 5 प्रतिशत मॉडल से मजबूत हो रही जल संरक्षण की मुहिम जनभागीदारी से साकार हो रहा जल संरक्षण का संकल्प वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भू-जल संवर्धन की दिशा में जिलेभर में व्यापक पहल बलरामपुर, 13 जुलाई 2026/ जल ही जीवन का आधार है और आने वाली […]

You May Like

advertisement