
आजमगढ़ के22 ब्लॉक में कैंप लगाकर दिव्यांग जनों को मिलेगा निशुल्क ट्राई साइकिल व्हीलचेयर एवं कान की मशीन
आजमगढ़ जनपद में समस्त दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में समस्त विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है दिव्यांग बच्चों दिव्यांग जनों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हे योजना के अंतर्गत नकली हाथ ,पैर ,ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर, बैसाखी ,कान की मशीन स्मार्ट कैन ब्रेल किट लेप्रोसी कीट आदि प्रदान किए जाएंगे वहीं शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिव्यांग पति-पत्नी दंपति को प्रोत्साहित राशि के रूप में 15- 20 हजार से 35 हजार रुपए की धनराशि प्रदान किया जाएगा दुकान निर्माण संचालन योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को रोजगार हेतु ऋण भी प्रदान किए जाएंगे दिव्यांग भरण पोषण अनुदान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन के बारे में बताया जाएगा दिव्यांग जनों को यूडी आईडी कार्ड बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन भी कराया जाएगा शल्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत ऐसे दिव्यांग जो करेक्टिव सर्जरी करवाना चाहते हैं उनको भी चिन्हत करके निःशुल्क सर्जरी किया जाएगा तथा आजमगढ़ जनपद के 22 ब्लॉकों में सिविर लगाकर के 11:00 से 4:00 बजे तक यंत्रों को बांटा भी जाएगा है शिविर लालगंज में 27 अप्रैल को है मिर्जापुर में 28 अप्रैल को कोइल्सा में 29 अप्रैल को महाराजगंज में 30 अप्रैल को हरैया में 4 मई को अजमतगढ़ में 5 म ई को बिलरियागंज में 6 म ई को फूलपुर में 7 मई को और पवई में 8 मई को मेहनगर में 11 मई को पल्हना में 12 मेई को तरवा में 13 मेंई को अहिरौला में 14 मेंई को मार्टिनगंज में 15 मेंई को ठेकमा में 18 मेंई को मोहम्मदपुर में 19 मेंई को पलानी में 20 मेंई को रानी की सराय में 21 मेंई को जहानागंज में 22 मेंई को साथिया में 23 मेंई को तबरपुर में 25 मेंई को अतरौलिया में 26 मई
को कैंप लगाकर के दिव्यांग जनों को यंत्र वितरित किए जाएंगे


