![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220707-WA0046-1024x461.jpg)
रिर्पोट पदमाकर पाठक
सांकेतिक कफन ओढ़ कर दिव्यांगों ने प्रशासन को चेताया।
छः सूत्रीय मांगों को लेकर बैठे भूख हड़ताल पर।
आजमगढ़।दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पहुंच कलेक्ट्रेट के सामने मेहता पार्क में अपनी छः सूत्रीय मांगो को लेकर दिव्यांगो ने धरना प्रदर्शन किया।दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना था की
हमारे कई दिव्यांग भाईयो की जमीनों पर भूमाफियो ने कब्जा कर लिया है जिसके संबंध में कई बार स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सूचित भी कराया गया लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई लेकिन थक हार कर हम लोग अपनी मांगों को लेकर आज हम लोग अपने एक दिव्यांग भाई और बहन को सांकेतिक कफन ओढ़ा कर भूख हड़ताल पर बैठ है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम इसी तरह बैठे रहेंगे।