सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

कोंडागांव, 07 मई 2026/ कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने बुधवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा स्थित पीएमश्री स्कूल में  सुशासन तिहार को लेकर सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्धारित बिन्दुओं विभागवार शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना व पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल उपस्थित थे। प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के तहत प्राप्त हो रहे आवेदन पर सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर रखें और सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी के तहत समय सीमा में नागरिकों के आवेदनों पर निराकरण के संबंध में सख्त निर्देश दिए। जिले में बिजली की समस्या को दूर करने हेतु विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के आयोजन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ हीं राजमिस्त्री की कमी पर राज मिस्त्री के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के सभी किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
प्रभारी सचिव ने जिले में ईंधन की उपलब्धता की भी समीक्षा की और खाद्य अधिकारियों को इस संबंध में फील्ड में निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने धान उठाव का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतु जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्व्ति परिवारों की जानकारी लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी हितग्राही विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राही रसोई में गैस का ही उपयोग करें और इसके लिए एलपीजी के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में उन्हें जागरूक भी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की और सिकल सेल हेतु समुचित जांच व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना से शेष नागरिकों को भी लाभ पहुंचाते हुए शतप्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए।  साथ ही जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की और निरंतर जांच हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सभी शेष किसानों को भी लाभान्वित करने के सख्त निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल प्रमाणित गांव में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जिस गांव में पेयजल की समस्या है, वहां कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। जिले में पीएमश्री स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए बेहतर पढ़ाई के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी सचिव ने ई आफिस पर कार्यालयीन कार्य में गति लाने सहित पीएम सूर्य घर योजना के आवेदनों के निराकरण, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य एवं संग्राहकों को राशि का भुगतान, टीबी मुक्त पंचायत, मौसमी बीमारी से रोकथाम एवं प्रबंधन, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लखपति दीदी पहल, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग  सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोंडागांव जिले को दोहरी उपलब्धि: माकड़ी और फरसगांव सीएचसी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों में प्रमाणित

Thu May 7 , 2026
कोंडागांव, 07 मई 2026/ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में कोंडागांव जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के फरसगांव और माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत राष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त हुआ है। फरसगांव सीएचसी इस गौरव को प्राप्त करने वाला […]

You May Like

advertisement