महामहिम राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार के शपथग्रहण समारोह में शामिल रहे बरेली के गणमान्य अतिथि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली :रांची/महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे बरेली से पंडित हरिओम गौतम ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह अपने आप में अद्भुत था ,शपथ के दौरान अपने संबोधन में माननीय श्री संतोष गंगवार जी ने देश की संस्कृति और बरेली की तहजीब की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि आठ बार सांसद के रूप में चुना जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि सुरमे की और झुमके की नगरी को और पंडित राधेश्याम कथा वाचक की बरेली को पूरे देश में यश और सम्मान प्राप्त है
पंडित हरिओम गौतम ने विशेष जानकारी में बताया की झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां एक राजधानी और चार उप राजधानी हाेंगी। रांची पहले ही राज्य की राजधानी है, वहीं दुमका उप राजधानी। अब तीन और जिलों को उप राजधानी बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेदिनीनगर, चाईबासा और गिरिडीह को उप राजधानी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही कैबिनेट की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया झारखंड भारत का एक खनिज समृद्ध राज्य है। यह राज्य कोयला, लौह ,अभ्रक, बॉक्साइट, चूना पत्थर, तांबा, ग्रेफाइट, और कई अन्य खनिजों का घर है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चौकी चौराहा व पटेल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए जाने हेतु किया गया स्थलीय निरीक्षण

Fri Aug 2 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली द्वारा टीआई व आईटीएमएस के पदाधिकारीगण के साथ चौकी चौराहा व पटेल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित कराये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया व सिग्नल के स्थान चिन्हित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। Read Article 🔊 Listen […]

You May Like

Breaking News

advertisement