अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

जिला बलिया….

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान।जनपद की प्रतिष्ठित संस्था अपरिमिता साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र, तुलसी पौधा, और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । साहित्य के क्षेत्र में सुनंदा उपाध्याय को निरजा सम्मान, चित्रकला के क्षेत्र में पूजा शर्मा को अपर्णा कौर सम्मान, रश्मी पाल को गायन क्षेत्र गिरजा देवी सम्मान, सोनी रंगकर्मी को नादीरा बब्बर सम्मान, स्नेहा डे को नृत्य के क्षेत्र से छाया जी सम्मान, अर्चना वर्मा को सामाजिक क्षेत्र से सावित्री बाई फूले सम्मान, रुक्मिणी देवी को डाॅ. रामरती पाण्डेय सम्मान चांदनी चौहान को खेल के क्षेत्र से क्रीडा सम्मान से सम्मानित दिया गया । कार्यक्रम का आरंभ अध्यक्षता कर रही प्रीति पाण्डेय मुख्य अतिथि डाॅ. विभा मालवीय और संस्था की सचिव सुनीता पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आशुतोष यादव ने सरस्वती वन्दना से की। प्रेरणा गीत अनन्या पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। स्नेहा डे अपने कथक नृत्य से सबका मन मोह लिया। अनन्या वर्मा और आयुष्मान वर्मा ने समाज की दुर्दशा पर प्रहार भाव को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रीति पाण्डेय ने कहा कि संस्था की सचिव सुनीता पाठक के इस आयोजन को सराहा और कहा नारियों की प्रेरणा बनेगी सुनीता। मुख्य अतिथि डाॅ. विभा मालवीय ने कहा बलिया अब पिछड़ा ऐसा सुनीता पाठक को देखकर लगता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डाॅ. राजेन्द्र भारती, डाॅ. भोला प्रसाद आग्नेय, पं. राजकुमार मिश्र, सपना पाठक, रागिनी राय, भारती सिंह, लाडली पाठक, मणि सिंह, रजनी उपाध्याय, सरिता पाण्डेय, नीतू वर्मा, आस्था पाण्डेय, कविता सिंह, अनिता तिवारी, अनिता शर्मा, नन्दिनी तिवारी, उर्मिला सिंह, प्रेम शंकर चौबे, वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी इत्यादि सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्घ मंच संचालक विजय बहादुर सिंह ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा मासिक बैठक के दौरान शिक्षक सभा के जिलाअध्यक्ष आनन्द कुमार यादव चुने गये

Sat Mar 6 , 2021
बलिया ब्रेकिंग….. सपा मासिक बैठक के दौरान शिक्षक सभा के जिलाअध्यक्ष आनन्द कुमार यादव चुने गये रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान :-बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया।समाजवादी पार्टी के जनपदीय कार्यकारणी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement