बाबा बन्दा सिंह बहादुर को नमन कर भोजन वितरित किया, रोटी बैंक से कोई भीं जरूरतमंद भोजन ले सकता है : उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877
छाया- उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र :- आज प्रात: सर्वप्रथम हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. तत्पश्चात मथना के ईंट भट्ठे पर जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को भोजन वितरित किया गया इसके साथ ही गौवंश के लिए और अन्य पशु पक्षियों के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था नियमित चलायमान है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ उप प्रधान कर्म चंद ने बताया कि रोटी बैंक नियमित रूप से व्यवस्थित ढंग से अपने कार्य को कर रही है और कोरोना के समय में तो बहुत अधिक गति से कार्य कर रही है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति रोटी बैंक से भोजन और सूखा राशन की सहायता ले सकता है जिसका समय प्रात: 12 बजे सुनिश्चित किया हुआ है। अति जरूरतमंद व्यक्ति के घर तक भोजन पहुँचाने की व्यवस्था अलग से की गई है। इसके लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा दिव्यांग मोबाइल संख्या पर सम्पर्क कर सकता है। डॉ. वर्मा ने कहा कि जन सहयोग से संचालित रोटी बैंक शाखा का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की यथासंभव सहायता करना है चाहे वह रोटी की हो या वस्त्र आदि अन्य सामग्री की। उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरने से पूर्व बन्दा सिंह बहादुर जी ने अति प्राचीन ज़मींदारी प्रथा का अन्त कर दिया था तथा कृषकों को बड़े-बड़े जागीरदारों और ज़मींदारों की दासता से मुक्त कर दिया था। वह साम्प्रदायिकता की संकीर्ण भावनाओं से परे थे। मुसलमानों को राज्य में पूर्ण धार्मिक स्वातन्त्र्य दिया गया था। पाँच हज़ार मुसलमान भी उनकी सेना में थे। बन्दा सिंह ने पूरे राज्य में यह घोषणा कर दी थी कि वह किसी प्रकार भी मुसलमानों को क्षति नहीं पहुँचायेगे और वे सिक्ख सेना में अपनी नमाज़ पढ़ने और खुतवा करवाने में स्वतन्त्र होंगे। ऐसे महान बाबा सदैव वंदनीय हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:मीडिया कर्मियों से अभद्रता व जाति सूचक गालियां देने से मीडिया कर्मियों में फैला रोष

Wed Jun 9 , 2021
पत्रकार एसोसिएशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थानेदार को ज्ञापन सौंपा की कार्रवाई की मांग इंदरगढ़! यह बात किसी से नहीं छपी है कि उत्तर प्रदेश में आएगी अपराध पत्नी सीमा पार करता नजर आ रहा है! कहीं ना कहीं सच्चाई की आवाज उठाने वालों को या तो झूठे मुकदमों में […]

You May Like

advertisement