सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 61 बालिकाओं को सायकल का वितरण

बलरामपुर, 21 नवंबर 2025/ सरस्वती सायकल योजना के तहत शासन द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सायकल प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह में सरस्वती सायकल योजना के तहत 61 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने साइकिल वितरण करते हुए बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती बबली संबल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों की सहायता के लिए विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Fri Nov 21 , 2025
कोंडागांव, 21 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए जिला कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिस पर किसान धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी या […]

You May Like

advertisement