![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221228-WA0025-1024x518.jpg)
शीतलहर सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण , खिले चेहरे
✍️ सौरीख रिपोर्टर उपेंद्र चतुर्वेदी
कन्नौज। तापमान गिरने से शीत लहर सर्दी से ठंडक पड़ रही है। सर्दी अधिक होने से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सौरिख ब्लॉक परिसर मे कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। गरीब , असहाय , विकलांग , वृद्धा इत्यादि लोगों को कंबल दिए गए। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कंबल वितरण कर सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। छिबरामऊ उप जिला अधिकारी अशोक कुमार ने बताया जिन लोगों को कंबल नहीं मिल पाए उन्हें भी जल्द कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह , तहसीलदार आनिल सरोज , नायब तहसीलदार , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार , क्षेत्रीय लेखपाल , प्रधान सहित ब्लॉक के आला अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।