बरेली: गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया वितरण, वस्त्र पाकर खिले चेहरे

गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया वितरण, वस्त्र पाकर खिले चेहरे

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में निरंतर * एक गूंज कपड़ा बैंक ” के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भाव से कपड़े का वितरण किया जाता है एक गूंज सेवा समिति के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है संस्था द्वारा एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चे , महिलाओं और पुरुषों को सम्मान पूर्वक जरूरत के हिसाब से कपड़े का वितरण करते हैं कपड़े पाकर चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है संस्था द्वारा अब तक 6500 परिवारों के बीच पहुंचकर कपड़ा और राशन और जरूरत का सामान वितरण किया जा चुका है
संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर बेटे और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों को बाल श्रम ना कराया जाए इसके लिए उन्हें जागरूक करते हैं और शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता
विनय कुमार सिंह राठौर ने कहा संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है और आगे निरंतर यह अभियान जारी रहेगा
संजीव अवस्थी ने कहा संस्था को लगभग साडे 3 साल हो गए हैं जो निरंतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है और भविष्य में भी मदद आगे करते रहेंगे।
प्रेम भारती गुप्ता ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है इस अभियान से जुड़कर जो कार्य किए जाते हैं वह सराहनीय है और आगे यह अभियान निरंतर प्रगति की ओर जारी रहेंगे कपड़ा वितरण अभियान प्रेम नगर लाइन के पास किया गया जिसमें प्रमुख रुप से बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौर, प्रेम भारती गुप्ता, संजीव अवस्थी, पारस सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: नागरिक सुरक्षा डिवीजन द्वारा संजय नगर मार्केट, व चार अन्य स्थानों पर आग जलाकर लोगों के दिल से आग के प्रति डर निकालने की दी जानकारी

Mon Jun 19 , 2023
नागरिक सुरक्षा डिवीजन द्वारा संजय नगर मार्केट, व चार अन्य स्थानों पर आग जलाकर लोगों के दिल से आग के प्रति डर निकालने की दी जानकारी दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रेषित एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय , बरेली द्वारा बताई गई गाइडलाइंस के तहत, कृपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement