
मेले में श्रद्धालुओं को लेकर खास प्रबंधन
50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी
बनाई गई है 104 पार्किंग
रूट्स पर रहेगा डायवर्जन
महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि कुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हम स्वागत करते हैं। सभी की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंधन किए गए हैं। मेले में पूरी तरह चाक चौबंध व्यवस्थाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेला प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


