जिला एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का कार्य करने का तरीका अपने समय से बहुत आगे था। उन्होंने समाज सुधार के लिए साहसिक निर्णय लिए और विशेष रूप से शराबबंदी पर उन्होंने दृढ़ता से जोर दिया, जो उनके सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है। तथा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर जी एक गरीब परिवार से निकलकर जिस प्रकार वे समाज के वंचित और गरीब तबके की सशक्त आवाज बने और मुख्यमंत्री पद तक पहुँचे, ऐसा उदाहरण राजनीति में बहुत कम देखने को मिलता है।मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका सादा जीवन और सरल व्यवहार आज के नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गोष्ठी का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित राज शर्मा, विनोद कुमार सुबोध जौहरी, क़ासिम कश्मीरी, हरीश गंगवार, एड.पंकज उपाध्याय,इं रमेश श्रीवास्तव, नासिर अब्बाशी, सोहन लाल,एड.पूनम दीप सिंह, जगदीश शरण,युसूफ सेफी, मोहमद जकी, मोहम्मद क़ासिम,, पाकीजा खान, कमरुद्दीन सेफी,एड. इमरान रज़ा, एड. आबिद अंसारी, आशीष रुस्तम,एवं डॉ सरताज हुसैन, आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘‘ समारोह का किया गया आयोजन

Sun Jan 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज राजकीय इण्टर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘‘ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 एमएलसी कुंवर महाराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement