जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ संघर्ष पदयात्रा” का किया आयोजन

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ संघर्ष पदयात्रा” का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से “मनरेगा बचाओ संघर्ष पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा पराग डेरी, बदायूं रोड से प्रारंभ होकर करगेना बाजार, जागृति नगर एवं सुभाष नगर होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। समापन अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पदयात्रा की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस प्रकार से गांधी जी के नाम और उनके विचारों को हाशिये पर डालने का प्रयास कर रही है, वह देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी मूल्यों से ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा मजबूत होती है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि जिन गांधी जी को पूरा विश्व सम्मान देता है, यदि उसी देश में उन्हें अपेक्षित सम्मान न मिले तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पदयात्रा के पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार का रवैया नहीं बदला तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी और सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के.बी. त्रिपाठी (प्रवक्ता), पंडित राज शर्मा, सुबोध जोहरी, पूनम दीप एडवोकेट, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, जितेंद्र नजमी, जोया खान, राजीव सिंह, बाबू, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सुरजीत सिंह, साहिब सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, रमेश श्रीवास्तव, मयंक,आरिफ शेख, सैयद मतलब अली अकरम खान, अनुज राठौड़, हरीश गंगवार, आरिफ खान, सैयद साहब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झिड़ी धाम आश्रम में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Sat Feb 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में स्थानीय झिड़ी धाम आश्रम में 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । श्रद्धेय सतगुरु महाराज जी के आदर्शो, संस्कार और रक्तदान करने की प्रेरणा का श्रद्धालुओं में रक्तदान हेतु अच्छा खासा […]

You May Like

Breaking News

advertisement