एलएडीसी (LADC) नीति के विरोध में जिला बार एसोसिएशन, फिरोजपुर द्वारा 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 को “नो वर्क डे” घोषित-नील रतन शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर,15 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

जिला बार एसोसिएशन, फिरोजपुर ने संयुक्त कार्रवाई समिति (Joint Action Committee - JAC) के आह्वान पर 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 को "नो वर्क डे" मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। यह निर्णय लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में लिया गया है।

लवजीत पाल सिंह टूरना प्रधान एवं नील रतन शर्मा सचिन ने बताया कि बार एसोसिएशन का मानना है कि वर्तमान एलएडीसी नीति स्वतंत्र अधिवक्ता व्यवस्था, अधिवक्ताओं के अधिकारों तथा उनके सम्मानजनक पेशेवर भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। अधिवक्ताओं का शोषण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और जब तक इस नीति पर पुनर्विचार कर इसे वापस नहीं लिया जाता, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।

जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे 16, 17 एवं 18 जुलाई को पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहकर "नो वर्क डे" को सफल बनाएं तथा बार की एकता एवं अनुशासन बनाए रखें। एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

बार एसोसिएशन ने आम जनता एवं वादकारियों से भी इस आंदोलन के प्रति सहयोग एवं समझदारी की अपील करते हुए आशा व्यक्त की कि सक्षम प्राधिकारी अधिवक्ताओं की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून - देहरादून डीएम साहब की दरियादिली

Thu Jul 16 , 2026
देहरादून डीएम साहब की दरियादिली,सागर मलिकशंकरपुर, हकूमतपुर निवासी दिव्यांग अमजद को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिलाई ₹50 हजार की सहायता देहरादून के शंकरपुर, हकूमतपुर निवासी दिव्यांग अमजद को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत ₹50 हजार की सहायता राशि […]

You May Like

Breaking News

advertisement