ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला कमेटी का हुआ विस्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” जनपद शाखा बरेली के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप की अध्यक्षता में संघ की विशेष बैठक का आयोजन गांधी उद्यान बरेली में संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष ने बताया 11 विकास खण्डो मे ब्लॉक कमेटियां निर्वाचित हो चुकी हैं बाकी 4 ब्लॉकों में जल्द कमेटियां निर्वाचित होने का कार्य कर लिया जाएगा । शनिवार को जनपद कमेटी का विस्तार किया गया है जिसमें जिला प्रभारी पद पर रनवीर सिंह पटेल, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता सर्वेश कुमार मौर्य को, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गंगाचरण कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी तेजपाल सिंह पटेल, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री सुनील सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला वर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शिवानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लता बाल्मीकि को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित/ मनोनीत किया गया है l समस्त विकास खण्ड से आए समस्त ब्लॉक पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित/ चयनित जिला स्तरीय समस्त पदाधिकारियों को पगड़ी व फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं प्रमाणपत्र देकर जोरदार तरीके से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया l सभी ब्लॉक से आए समस्त पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संघ (संगठन) की मजबूती के लिए, संघ व कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने-अपने विचार रखें और महत्वपूर्ण सुझाव दिए l बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कश्यप ने किया l नव निर्वाचित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया l
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अजीत सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह कोली, जिला ऑडिटर मिसरयार खान सहित समस्त विकास खण्ड से आए ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष, ब्लॉक संगठन मंत्री एवं ब्लॉक ऑडिटर उपस्थित रहे l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट स्ट्रीट लाइटों को जनहीत में दुरुस्त किया जाएं

Sun Feb 15 , 2026
बरेली।त्योहारो के मद्देनज़र खराब पड़ी मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइटों को त्यौहारो से पूर्व ही ठीक करवाया जाये ताकि राहगीरों और जनता को असुविधाओ का सामना न करना पड़े।पशु चिकित्सा के बाहर एक मास्ट लाइट लगी हुई है पिछले लगभग 7 माह से खराब है,यह इलाका कबूतर चौक सरायखाम का […]

You May Like

advertisement