जिला सहकारिता एवं उद्योग विकास समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुन्द, 12 सितम्बर 2025/ जिला सहकारिता एवं उद्योग विकास समिति की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा ने की। बैठक में सचिव एवं उपायुक्त सहकारिता तथा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ महासमुंद श्री द्वारिका नाथ, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव, महाप्रबंधक उद्योग श्री मोहन साहू, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर प्रक्षेत्र महासमुन्द श्री अविनाश शर्मा, सहकारिता विस्तार अधिकारी तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर की महासमुन्द जिले की सभी शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा ने अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों, स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्योगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रत्येक योजना का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योजनाओं की सतत निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए समिति की बैठक प्रतिमाह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही बैठक में सहकारी समितियों की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, पुनर्भुगतान व्यवस्था तथा उद्योग विभाग की नई पहल एवं निवेश संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदि कर्मयोगी अभियान

Fri Sep 12 , 2025
विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आदि साथियों को दिया गया प्रशिक्षण कोंडागांव, 12 सितंबर 2025/ जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड केशकाल के क्लस्टर धनोरा, करमरी, खालेमुरवेन्ड एवं बटराली में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स  द्वारा क्लस्टर के सभी आदि साथियों को प्रशिक्षण दिया […]

You May Like

advertisement