
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।
विद्यार्थियों के साथ बैठकर खाना खाया, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।
कुरुक्षेत्र, 23 मई : हरियाणा सुपर 100 कैंपस में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैंपस में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, पढ़ाई के माहौल और रहने-खाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब दो घंटे तक कैंपस में रहकर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बात की। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें पढ़ाई, भोजन, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कैंपस का वातावरण अनुशासित और सकारात्मक पाया गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते भी नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ सामान्य बातचीत की और उनकी दिनचर्या, पढ़ाई की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कक्षा कक्ष में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई भी की।
विनोद कौशिक ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर भरोसा न करें। कैंपस में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं और बच्चों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान के शैक्षणिक परिणाम भी लगातार बेहतर रहे हैं। अभी तक यहां के 109 आईआईटी, आईआईआईटी और एनआईटी में 117, ऐम्स में 10 और अन्य मेडिकल कॉलेजिस में 63 पूर्व छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का प्रमाण है। हरियाणा सुपर 100 का उद्देश्य सरकारी स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाना है।


