![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000021098-1024x683.jpg)
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत परसाखेड़ा स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय कमियां पाए जाने पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कमियों के निराकरण कराने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु वाहनों की पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।