श्री ब्राह्मण सभा (पंजाब) मोगा की जिला कार्यकारणी हुई भंग : एडवोकेट प्रदीप भारती

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] :=                   

श्री ब्राह्मण सभा पंजाब मोगा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती ने प्रैस नोट जारी करते हुए बताया कि उन्होंने उक्त सभा की कार्यकारिणी को आज भंग करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारणी मार्च 2018 में दो साल के लिए गठित की गई थी। इसका कार्यकाल मार्च 2020 में पूरा हो गया था। कोविड 19 के कारण नई कार्यकारिणी का गठन ना होने से यही  कार्यकारणी कार्य करती आ रही थी। कोविड के दौरान समाज भलाई के लिए किए गए कार्यों के लिए भारती ने सभी सदस्यों तथा  ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया  कि सभा की ओर से पिछले साल सौ से अधिक कोरोना वारियर तथा समाज भलाई के कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया गया तथा कई जरूरतमंद लोगों की मदद भी की। उन्होंने कहा कि उनकी सभा 2006 में प्रांतीय स्तर पर कार्य कर रही श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की जिला इकाई के तौर पर कार्य कर रही थी। नई कार्यकारिणी का गठन 15 जून के बाद किया जाएगा और जल्द ही ब्राह्मण समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए नयें कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पूर्णिया पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि।भारी मात्रा में शराब के साथ हथियार बरामद

Wed Jun 2 , 2021
पुर्णिया संवाददाता जानकीनगर थाना अंतर्गत अवैध विदेशी शराब एवं एक देसी कट्टा बरामद।जानकी नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सौरव यादव पिता -श्यामानंद यादव , तेतराही वार्ड नंबर 4 थाना-जानकीनगर जिला- पूर्णिया एक शराब तस्कर है जो अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शराब का व्यापार करता है। आज […]

You May Like

advertisement