जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 नवम्बर को

उदघाटन समारोह जगदलपुर शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में

जगदलपुर 21 नवंबर 2025/ गृह विभाग सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन बस्तर द्वारा बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का 22 से 23 नवम्बर को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह 22 नवम्बर को दोपहर 03 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में किया जाएगा। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक बस्तर श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी एवं महापौर जगदलपुर श्री संजय पाण्डे के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित है। बस्तर ओलंपिक 2025 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह 23 नवंबर को संध्या 04 बजे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सासंद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक बस्तर श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी एवं महापौर जगदलपुर श्री संजय पाण्डे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खरीफ उपार्जन शुरूरू किसानों के साथ श्रमिक परिवारों में भी खुशी का माहौल

Fri Nov 21 , 2025
ईश्वरी यादव और विद्या मरकाम जैसी महिलाएँ इसका जीवंत उदाहरण धमतरी, 21 नवम्बर 2025/ पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की प्रक्रिया 15 नवंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता झलक रही है, […]

You May Like

advertisement