ऊर्जा संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी, स्लोगन स्पर्धा, 21 दिसंबर तक

   जांजगीर-चांपा, 10 दिसंबर, 2021/ भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर द्वारा क्रेडा के सहयोग से देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी स्कूलों में चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर तक किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
    क्रेडा के जिला प्रभारी दीपक साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय ‘‘ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता‘‘ है। प्रतियोगिता का आयोजन 02 ग्रुप में होगा। ग्रुप ’ए’ में कक्षा 5वीं से 8वीं एवं ग्रुप ’बी’ में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।  चित्रकारी के लिए ए-3/ए-4 आकार की शीट का उपयोग करना होगा। चित्रकला प्रतियोगिता सामग्री जैसे पेंसिल, रंगीन पेंसिल, क्रेयॉन, ऑयल पेस्टल्स अथवा पानी के रंगों का उपयोग कर सकते हैं। स्लोगन प्रतियोगिता में विषय पर आधारित अधिकतम 2 स्लोगन स्केच पेन से लिखेगें एवं शीट के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपना नाम, कक्षा एवं स्कूल का नाम लिखना होगा।
समिति द्वारा चयनित प्रतिभागी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र –
      प्रत्येक स्कूल स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रकारी एवं स्लोगन को जिला स्तर पर व्यक्तिगत रूप से, डाक/ऑनलाईन (व्हाट्सअप/ईमेल) माध्यम से संकलित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चित्रकारी एवं स्लोगन का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन कर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को चित्रकारी के ग्रुप ए एवं बी में प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000रूपये और तृतीय पुरस्कार 2,000रूपये है। स्लोगन ग्रुप में ग्रुप ए एवं बी में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,000रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रेडा कार्यालय के मोबाईल नंबर 9617502415, ईमेल आईडी credaenergycjanjgir@gmail.com  में संपर्क कर सकते है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हड़ताल,

Fri Dec 10 , 2021
स्लग, हड़ताल रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान, लालकुआ एंकर, लालकुआ राजस्व के मामले में कुमाऊं की सोने की खान कहीं जाने वाली गौला नदी में खनन शुरू होने से पहले ही राजनीति गरमा गई है। यहां लालकुआं, हल्दूचौड़ व देवरामपुर सहित तमाम खनन निकासी गेटों में वाहन स्वामियों ने अपने वाहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement