जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 28, 29 एवं 30 जून को

जिले के 0-5 वर्ष तक के कुल 111770 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

राजनांदगांव 26 जून 2026। जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पल्स पोलियो अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 28, 29 एवं 30 जून 2026 को जिले के 0-5 वर्ष तक के कुल 111770 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलायी जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ के माध्यम से पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को पिलायी जायेगी तथा 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकत्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर बच्चों को शत-प्रतिशत दवा पिलायी जाएगी। पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में कुल 447 बूथ बनाए गए है। 89 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 894 टीम का गठन किया गया है। 1788 बच्चों को वैक्सीनेट किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्ताओं तथा अन्य समाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान हेतु समन्वयक किया गया है। पोलियो की दवा पिलाने से कोई भी बच्चा न छूटे इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भ_ों, मदरसों और छात्रावासों के लिए ट्रांजिट और मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माईकिंग एवं दीवाल लेखन के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली गयी है। जिसका मोबाइल नंबर 7744356770 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0-5 वर्ष के सभी बच्चों के अभिभावकों से बूथ में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई है। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, सर्विलेंस मेंडिकल ऑफिसर डब्लूएचओ डॉ. असिम रियाज खान, खंड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विकास राठौर, जिला डाटा प्रबंधक एनएचएम श्री अखिलेश चोपड़ा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, जिला सलाहकर आरएमएनसीएचए श्रीमती स्नेहा जैन, श्री अखिलेश नारायण सिंह एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड डाटा प्रबंधक, बीईटीओ एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित थे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्तिमय भजनों एवं ढोल ताशो से माता रानी की पावन ध्वजा यात्रा निकाली गई: एक प्रयास सोसाइटी

Fri Jun 26 , 2026
लगभग 13 वर्षां से चल रही 151वीं मासिक बस यात्रा की खुशी में किया गया मां भगवती का शुकराना (पंजाब) फिरोजपुर 26 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस मौके पर पवन भाटिया संदीप मोंगा मोंटी शर्मा शुभ झांजी बिट्टू शर्मा जिम्मी, अर्जुन, रवि भारद्वाज मानव चुग राजेंद्र मोंगा ऋतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement