जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन

शामिल हुए स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री

नवप्रवेशी बच्चों का कराया गया शाला प्रवेश

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बलरामपुर 22 जून 2025/  शिक्षा का अधिकार केवल कानूनी अधिकार नहीं बल्की सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की बुनियाद है, इन्हीं मूल विचार को साकार करने के लिए जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष बलरामपुर श्री लोधी राम एक्का, रामानुजगंज श्री रमन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला प्रवेश उत्सव नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम है। शिक्षा के महत्व को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने शिक्षकों-अभिभावकों के समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जागरूकता लाना है। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। उन्होंने स्कूलों में नए छात्रों के स्वागत के साथ शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने शासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण पहल की सराहना करते हुए बताया कि युक्तियुक्तकरण से अब एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। जिससे हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि नवप्रवेशी बच्चों के अभिभावक तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विगत 16 जून 2025 से ही शाला प्रारंभ हो चुकी हैं। मंत्री श्री नेताम ने अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए आप सभी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने जिले का नाम रौशन करें, साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा।
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के दो केबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे बच्चों का शाला प्रवेश कराया जा रहा है। उन्होंने शाला प्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सांसद श्री महाराज ने कहा कि विद्या दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धन है, जिसे जितना खर्च करें उतना ही बढ़ता है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को अंर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री कटारा ने अतिथियों को अवगत कराते हुए कहा कि जिले में कुल 2029 शासकीय विद्यालय तथा 154 आश्रम/छात्रावास संचालित है। इस वर्ष नवप्रवेशित बच्चों की संख्या 8748 है एवं सभी विद्यालयों में प्रवेश प्रारंभ है। कक्षा 1 ली से 12वीं तक के कुल अध्ययनरत बच्चों की संख्या 158259 है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षाफल बेहतर रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 10वीं में 2.75 तथा कक्षा 12वीं में 1.31 प्रतिशत की वृद्धि है। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्वास्थ्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों को बैग, पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरीत की गई। जिले के 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के 10 बालिकाओं को सायकल प्रदान किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं, अभिभावक सहित शिक्षक एवं आमनागरिक उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपादित हुआ विश्व योग व संगीत दिवस

Sun Jun 22 , 2025
अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपादित हुआ विश्व योग व संगीत दिवस हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय योग व संगीत दिवस महोत्सव के उपलक्ष में अखंड गीता पीठ सेवाश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र सेक्टर […]

You May Like

Breaking News

advertisement