जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन शिविर 01 मई से

कोंडागांव, 28 अप्रैल 2026/ जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई से 21 मई 2026 तक जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्ट्रेड स्थित कलेक्टर कक्ष में अपरान्ह 03.00 बजे बैठक रखी गई थी।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि जिला कोण्डागांव में दिनांक 01 मई से 21 मई 2026 तक होने वाली प्रशिक्षण शिविर में फुटबाल, तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जुडो, कराते, तैराकी, कैरम, शतरंज आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिले के व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक और खेल संघ द्वारा दिया जायेगा।
प्रशिक्षण प्रातः 06 से 7.30 एवं शाम 05 से 07 बजे तक रहेगा। जिसमें 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खेल के साथ-साथ बौद्धिक एवं ललित कला का भी प्रशिक्षण बच्चों को निःशुल्क दिया जाएगा, जैसे-हस्तशिल्प, पेटिंग, लकड़ी के वस्तु का निर्माण, पोटरी, योग, वैदिक गणित, नृत्य संगीत, वादन, बोनसाई ट्रेनिंग, बुके मेकिंग और पेपर आर्ट आदि शामिल है।
इच्छुक बच्चे एवं युवा प्रशिक्षण हेतु अपना पंजीयन बड़ेकनेरा रोड स्थित कार्यालय, वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला कोण्डागांव में करा सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणर्थियों को समापन पर प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं

Wed Apr 29 , 2026
कोंडागांव, 29 अप्रैल 2026/ जनपद पंचायत कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम पंचायत कुधुर में समूह की महिलाएं सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन […]

You May Like

advertisement