जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2021 – युवा प्रतिभागियों में भारी उत्साह उत्साह, प्रथम दिन खो-खो, एकांकी-नाटक, सामूहिक लोकनृत्य, तात्कालिक भाषण, सामूहिक लोकगीत, एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

 जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर, 2021/ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में  जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जांजगीर में किया जा रहा है। महोत्सव में जिले के करीब 1,400 प्रतिभागी बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहें हैं। तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन 13 दिसंबर को खो-खो, एकांकी-नाटक, सामूहिक लोकनृत्य, तात्कालिक भाषण, सामूहिक लोकगीत, एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्पर्धा के परिणाम-
     जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस ने बताया कि खो-खो बालक वर्ग में मालखरौदा विजेता और बम्हनीडीह उपविजेता और बालिका वर्ग – मालखरौदा प्रथम और पामगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकांकी नाटक में हायर सेकेंडरी स्कूल डाभरा प्रथम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वितीय, सामूहिक लोक नृत्य में गेड़ी नृत्य सक्ती को प्रथम स्थान मिला और छत्तीसगढ़ नृत्य दल मालखरौदा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। तात्कालिक भाषण स्पर्धा में अकलतरा के बुद्धेश्वर कैवर्त्य प्रथम और अकलतरा के गोविंद माधव मिश्रा व सक्ती की आकांक्षा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।  सामूहिक लोकगीत में सक्ती प्रथम और जैजैपुर द्वितीय और एकल शास्त्रीय नृत्य में ओडिसी नृत्य जैजैपुर की माधुरी प्रथम और डभरा के अनमोल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त भर्ती और क्षेत्र रक्षक परीक्षा हेतु परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षक नियुक्त, 22 केंद्रों में दो पालियों में 10 हजार 80 परीक्षार्थियों होंगे शामिल

Wed Dec 15 , 2021
  जांजगीर-चांपा 15 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 एवं क्षेत्र रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा आयोजित करने 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर […]

You May Like

Breaking News

advertisement