जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में करी पीस कमेटी की बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज मोहर्रम के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में ताजियादारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत अधिक हाईट के ताजियों और अलम (झंडे) विद्युत के सम्पर्क में आने पर कई जनपदों में दुर्घटनाएं हुई हैं इसलिए सभी ताजियादार इस पर विशेष ध्यान दें यह आप सभी की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे भी बहुत बड़े साइज या तीव्र ध्वनि के नहीं होने चाहिये क्योंकि निर्धारित ध्वनि के आदेश पूर्व से पारित हैं किसी बड़े-बुजुर्ग बीमार को कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि , मैं नहीं हम बन कर कार्य करें तों कोई समस्या नहीं आयेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मोहर्रम में कोई भी नई परम्परा ना डाली जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि आपकी प्रत्येक समस्या पर कार्यवाही की जायेगी, आप भी अपना सहयोग बनाये रखें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद के नम्बर वन पर आने पर जिलाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टालरेन्स को नीति है। कानून व्यवस्था बिगड़ने का सीधा असर गरीब आदमी पर पड़ता है। ताजिया जहां रखे जाते हैं वहीं पर रखे जाये तथा जिस रास्ते से ताजिया ले जाया जाता रहा है उसी रास्ते से लेकर जाये व कोई नयी परम्परा ना डाली जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि जुलूस अचानक दूसरे रास्ते की ओर निकल पड़ता है ऐसा नहीं होना चाहिए।
बैठक में निर्देश दिए गए कि निर्धारित मानक से बड़े डीजे ना लगाए जाये, डीजे का साइज 12×16 से ज्यादा नहीं होना चाहिये, बड़े डीजे पर लोग उसके ऊपर चढ़कर बैठ जाते है तो दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। ताजियों के साथ अलम (झंडे) भी होते हैं जो काफी ऊंचे हो सकते हैं इस पर विशेष ध्यान रखें कि कहीं विद्युत तार आदि के सम्पर्क में ना आये। उन्होंने कहा कि जिसने भी खुराफात करने की कोशिश की उसे पुलिस व प्रशासन की सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो अवगत कराएं, समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पीस कमेटी के सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के बाद जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे दल बल के साथ मीरा की पैठ, जगतपुर, कांकर टोला, शाही नूरी मस्जिद होते हुए जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर तक फ्लैग मार्च किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Thu Jun 26 , 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर,सागर मलिक उत्तराखंड में 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक लगभग पौने दो घंटे चली। बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की […]

You May Like

Breaking News

advertisement