जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बरेली की जनता से की अपील, अमन चैन कायम रखें, अफवाहों पर न दें ध्यान

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बरेली की जनता से की अपील, अमन चैन कायम रखें, अफवाहों पर न दें ध्यान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी, लेकिन जो लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।तथा जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “बरेली की फिजा को किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। जनपद के नागरिक संयम रखें, कानून का पालन करें और किसी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि “सरकार की नीति स्पष्ट है-अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को छुआ भी नहीं जाएगा। तथा कुछ इलाकों में हुई कार्रवाई पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो भी गिरफ्तारियां हो रही हैं, अवैध निर्माण चिन्हित और सील किये जा रहे हैं। तथा वह वीडियो फुटेज, डिजिटल सबूत और पुख्ता जांच के आधार पर ही की जा रही हैं। किसी को केवल शक के आधार पर नहीं उठाया जा रहा। पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उससे केवल पूछताछ की जाएगी, लेकिन साक्ष्य के बिना किसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं होगी। तथा जिलाधिकारी ने बरेली की जनता से शांति और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनपद में अमन और सौहार्द की मिसाल रही है। तथा आवश्यकता है कि हम सब मिलकर ऐसे तत्वों को नाकाम करें जो हमारी एकता को तोड़ना चाहते हैं और सौहार्द के वातावरण का बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई गलत सूचना मिले या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो सीधे प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम का टैक्स इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed Oct 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जोन-2 में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी […]

You May Like

advertisement